सहारनपुर: 26 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, देखें सूची 

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन  सिंह ने जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 26 उपनिरीक्षकों (उनि.) के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा संबंधित अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


जारी आदेश के अनुसार अधिकांश उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में भेजा गया है, जबकि एक उपनिरीक्षक का थाना देवबंद से थाना बड़गांव स्थानांतरण किया गया है।
स्थानांतरित उपनिरीक्षकों की सूची
उनि. श्रीनिवास शर्मा – पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर
उनि. अयूब अली – पुलिस लाइन से थाना मंडी
उनि. निर्मल कुमार – पुलिस लाइन से थाना कुतुबशेर
उनि. प्रवीण कुमार – पुलिस लाइन से थाना कुतुबशेर
उनि. जितेन्द्र सिंह – पुलिस लाइन से थाना जनकपुरी
उनि. सतीश कुमार – पुलिस लाइन से थाना जनकपुरी
उनि. रामसेवक – पुलिस लाइन से थाना गागलहेड़ी
उनि. अशोक कुमार – पुलिस लाइन से थाना गागलहेड़ी
उनि. ओबीन्द्र सिंह – पुलिस लाइन से थाना फतेहपुर
उनि. अखिलेश कुमार बंसल – पुलिस लाइन से थाना फतेहपुर
उनि. सौरभ – पुलिस लाइन से थाना नकुड़
उनि. धीरज तोमर – पुलिस लाइन से थाना नकुड़
उनि. तारिक वसीम – पुलिस लाइन से थाना नकुड़
उनि. रण सिंह – पुलिस लाइन से थाना नकुड़
उनि. अंकुर चौधरी – पुलिस लाइन से थाना चिलकाना
उनि. भोले शंकर – पुलिस लाइन से थाना सरसावा
उनि. राजेन्द्र कुमार – पुलिस लाइन से थाना सरसावा
उनि. ऋषिपाल शर्मा – पुलिस लाइन से थाना रामपुर मनिहारान
उनि. संजय शर्मा – पुलिस लाइन से थाना रामपुर मनिहारान
उनि. अशोक – थाना देवबंद से थाना बड़गांव
उनि. धीर सिंह – पुलिस लाइन से थाना देवबंद
उनि. पवन कुमार – पुलिस लाइन से थाना बिहारीगढ़
उनि. सोहनवीर सिंह – पुलिस लाइन से थाना गंगोह
उनि. मुकेश कुमार – पुलिस लाइन से थाना गंगोह
उनि. चन्द्रपाल सिंह – पुलिस लाइन से थाना गंगोह
उनि. अनुज कुमार – पुलिस लाइन से थाना कोतवाली देहात


एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानांतरण आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण एवं यातायात, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, संबंधित थाना प्रभारियों, सोशल मीडिया सेल तथा अन्य संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

डॉ राशिद महबूब

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!