आधी रात को ही समीर पुंडीर पहुंचे काठ बंगला, लोगों के बीच जागी भरोसे की किरन, देखें वीडियो

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। देर शाम से लगातार हो रही भारी बारिश से काठ बंगला क्षेत्र में रिसपना नदी में पानी का बहाव लगातार बढ़ा हुआ है। नदी में अचानक आए भयंकर पानी से हर कोई दहशत में है। नदी किनारे रहने वाले कई लोग घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। अचानक उपजे हालात से लोग सहमे हुए हैं। हर ओर अनिश्चितता और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही राजपुर वार्ड से पार्षद महिमा पुंडीर के प्रतिनिधि समीर पुंडीर भारी बारिश के बावजूद आधी रात को ही लोगों के बीच पहुंच गए हैं। और फोन के माध्यम से लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।

उनके पहुंचते ही वातावरण में थोड़ा बदलाव आ गया है। लोग जो अब तक घबराहट और चिंता में डूबे हुए थे, उन्होंने राहत की सांस ली। समीर पुंडीर ने न सिर्फ हालात का बारीकी से जायजा लिया, बल्कि हर व्यक्ति को ढांढस भी बंधाया। वे अभी भी लोगों के बीच रहकर स्वयं हालात पर नजर रखे हुए हैं। उनका कहना है कि “इस संकट की घड़ी में आप सब अकेले नहीं हैं, मैं आपके साथ हूँ।”

लोगों ने अपने प्रतिनिधि को अचानक अपने बीच देखकर गहरी भावनात्मक राहत महसूस कर रहे हैं। किसी ने कहा कि “ऐसे समय में अगर नेता खुद आकर हाल पूछे, तो आधा डर अपने आप खत्म हो जाता है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!