उत्तरकाशी के धराली में आपदा से कई लोगों की मौत 40 से अधिक लापता, देखें तबाही का वीडियो 

Astitva Times Desk
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है। उत्तरकाशी में धराली खीरगंगा में पानी का सैलाब आने से 10 लोगों की मौत की सूचना मिल रही है जबकि 40 से अधिक लोगों के लापता होने की सूचना है। हालांकि मृतकों की संख्या कम ज्यादा हो सकती है।

उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव की खीरगंगा में भयंकर बाढ़ का पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। आर्मी हर्षिल/पुलिस/एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बादल फटने की घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है।धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!