कल से 14 जून तक होंगे शिक्षक और प्रधानाचार्यों के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

लखनऊ। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक एवं प्राइमरी सहायक अध्यापक के तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 से 14 जून तक लिए जाएंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने http://secaid-edtransfer.upsdc.gov.in पोर्टल विकसित किया है।

अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि आवेदन और तबादला आदेश दोनों ही पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। शिक्षकों की सुविधा के लिए ईमेल (aided-transfer.up@gmail.com) और हेल्पलाइन नंबर (8181063731, 9140719821, 9369470010) भी उपलब्ध कराए गए हैं। तबादले की पूरी प्रक्रिया 27 जून तक पूरी कर ली जाएगी। इससे पहले तबादले ऑफलाइन होते थे, जिसमें आर्थिक शोषण की शिकायतें सामने आती थीं। अब ऑनलाइन व्यवस्था से पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!