तीन वर्षीय मासूम को उठा ले गया गुलदार, तलाश जारी

Astitva Times Desk
2 Min Read

देहरादून। पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र से शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। गुलदार ने सड़क चौड़ीकरण कार्य में जुटे मजदूर परिवार की झोपड़ी से तीन वर्षीय बच्चे को उठा लिया और जंगल की ओर भाग गया।

पौड़ी जिले में पिछले 6 महीने में गुलदार के हमले से संबंधित लगभग एक दर्जन घटनाएं घट चुकी है। ताजा मामला सतपुली का बताया जा रहा है। नेपाली मूल का एक परिवार मेहनत मजदूरी करके गुजारा करता है। सड़क चौड़ीकरण के काम में लगे इस परिवार की झोपड़ी में देर शाम अचानक एक गुलदार आ धमका। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता वह झोपड़ी में सो रहे 3 साल के मासूम बच्चे को उठाकर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना सतपुली से पुलिस भवन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बच्चों की पहचान विवेक ठाकुर पुत्र रमेश के रूप में हुई है जो नेपाल के मूल निवासी हैं। पुलिस वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। घटना के बाद एक और जहां दहशत का माहौल है वहीं ग्रामीणों में आक्रोश भी है। उनका कहना है कि गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!