थराली ब्लॉक प्रमुख परवीन पुरोहित, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह नेगी गुरू जी, प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू, एवं महेश चन्द्र ने पूर्व विधायक के निधान पर जताया गहरा शोक
देहरादून। उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि समूचे क्षेत्र और कांग्रेस संगठन को अपूरणीय क्षति पहुँची है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

पूर्व विधायक राजेश जुवांठा एक सरल, मिलनसार और जनसेवा को समर्पित नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पुरोला विधानसभा क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस दुःखद अवसर पर थराली ब्लॉक प्रमुख परवीन पुरोहित, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह नेगी ‘गुरू जी’ तथा प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी नेताओं ने कहा कि राजेश जुवांठा जी का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय जुवांठा जी ने पार्टी को मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और संघर्षशील व्यक्तित्व सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता रहेगा।
छावनी परिषद लंढौर मसूरी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चन्द्र ने भी पूर्व विधायक के निधन पर दुख जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में जुवांठा परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।









