पंवार बने यूथ कांग्रेस के जाखन ब्लॉक अध्यक्ष, बोहरा ने दी बधाई

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। उत्तराखण्ड यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में जाखन ब्लॉक से एक बार फिर युवाओं ने एकजुट होकर अपने नेतृत्व का चयन किया है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जाखन ब्लॉक में दीपांशु पंवार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। उनके निर्वाचन से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

पंवार के निर्विरोध निर्वाचित होने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्षद सुमेंद्र सुशांत सिंह बोहरा ने दीपांशु पंवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बोहरा ने कहा कि दीपांशु पंवार का निर्विरोध चुना जाना इस बात का प्रतीक है कि संगठन और क्षेत्र के युवा उनके नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास रखते हैं। उन्होंने आशा जताई कि पंवार युवा कांग्रेस की विचारधारा को गांव- गांव तक पहुँचाने के साथ-साथ युवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे।

बोहरा ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा से संगठन के भीतर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का काम करती आई है, और दीपांशु पंवार की जीत इस प्रक्रिया को और सशक्त करेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जाखन ब्लॉक के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में पंवार अहम भूमिका निभाएंगे।

दीपांशु पंवार ने भी सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूत बनाने तथा युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहेंगे।निर्विरोध चुनाव के बाद से ही युवा कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक मजबूती का संकेत बताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!