पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती का परिणाम जारी

3

 

देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल जनपदीय पुलिस (पुरुष) के 1600 और कांस्टेबल पीएसी/आईआरबी (पुरुष) के 400 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

इन पदों के लिए 24 फरवरी, 2025 से 04 अप्रैल, 2025 तक शारीरिक माप जोख एवं दक्षता परीक्षा और शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की 03 अगस्त, 2025 को लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। शारीरिक एवं लिखित प्रतियोगी परीक्षा के संयुक्त प्राप्तांकों के आधार पर 29 दिसंबर, 2025 को अभिलेख जांच के लिए औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई।

12 जनवरी, 2026 से 18 फरवरी, 2025 तक अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच एवं पदों की वरीयता पूछी गई। अभिलेखों के जांच के उपरांत श्रेष्ठताक्रम एवं अभ्यर्थियों द्वारा दी गयी वरीयता के आधार पर अर्ह अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है।

चयनित अभ्यर्थी अपना नाम यहां देखें : www.sssc.uk.gov.in