राजधानी में तेज रफ्तार का कहर: दीवार तोड़ घर में घुसी कार एक की मौत कई घायल

23

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार देर शाम एक बार फिर नशे और तेज रफ्तार का तांडव उस समय देखने को मिला जब ओल्ड सर्वे रोड की तरफ से आ रही एक बेकाबू कार कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद दीवार तोड़कर एक घर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए तो वहीं घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हुए हैं। इस दौरान पूर क्षेत्र में अफरा -तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली डालनवाला में एक इनोवा गाड़ी संख्या Uk07DF1795 के चालक गुनीत सिंह पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह निवासी 4/6 इंदर रोड डालनवाला देहरादून, उम्र 43 वर्ष द्वारा DL कट से तेजी व लापरवाही से आकर पहले DL रोड पर एक कार औरा Uk07TE2606 को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, उसके बाद तेजी से आगे भागते हुए एक स्कूटी Uk07FS5518 व एक मोटरसाइकिल UK07FR5116 को टक्कर मारकर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमे स्कूटी सवार 01 व्यक्ति राहुल पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी 233 अंबेडकर नगर DL रोड देहरादून तथा बाइक सवार 02 व्यक्ति रोहित फिलिप्स पुत्र फिलिप्स जार्ज, उम्र 48 वर्ष व उसका पुत्र अनुज फिलिप्स निवासीगण 14 ओल्ड सर्वे रोड डालनवाला देहरादून, उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये, दुर्घटना में घायल राहुल को पुलिस द्वारा वैश्य नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया। जबकि दुर्घटना में घायल 02 अन्य व्यक्तियों रोहित तथा अनुज को पुलिस द्वारा निजी वाहन से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान रोहित फिलिप्स की मृत्यु हो गई।

उक्त घटना में इनोवा वाहन द्वारा सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक Uk05B5133 व उसके पास खड़ी स्कूटी UK07DW 0086 को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा उसके बाद उक्त वाहन ओल्ड सर्वे रोड पर छाबड़ा निवास के गेट को तोड़ते हुए उक्त घर के परिसर में जा घुसा, जिसमे घर के अंदर खड़ी स्कूटी Uk07FX1837 व कार Uk07BN2255 क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस द्वारा दुर्घटना कारित करने वाले वाहन को कब्जे में लेते हुए उसके चालक गुनीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

देहरादून/मुरादाबाद। उत्तराखंड से दिल्ली के लिए निकले पांच दोस्तों के लिए आज का दिन काल बनकर आया। मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास दिल्ली- लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में चार दोस्तों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की वजह ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर बतायी जा रही है।

मुरादाबाद जिले के थाना मूंढापांडे एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास दिल्ली -लखनऊ नेशनल हाईवे पर कार और ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के भिड़ंत की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। हादसा इतना भीषण था कि चार युवक अचेत थे. एक युवक गंभीर रूप से घायल था. आनन फानन में सभी को सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया जहां डाॅक्टर ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप रूप से घायल युवक को मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि उत्तराखंड के नैनीताल और हल्द्वानी के रहने वाले पांच युवक कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे. मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मनकरा मोड़ के पास कार सामने चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ गई. टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ. चलते वाहन में चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई. तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई. ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है. मृतकों में- अनिल नेगी, निवासी हल्द्वानी, सुंदर सिंह, निवासी हल्द्वानी, भुवन भंडारी, निवासी हल्द्वानी, दयाल सिंह, निवासी हल्द्वानी जबकि घायल युवक का नाम यशदीप पांडे, निवासी हल्द्वानी बताया गया है।