सुमेन्द्र बोहरा ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, प्रीतम हुए शामिल

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

देहरादून। नगर निगम के मालसी वार्ड से पार्षद सुमेन्द्र सिंह बोहरा द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के हरियावाला खुर्द जैंतनवाला में होली मिलन समारोह (फूलों की होली) का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह शामिल हुए। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम हर्षोल्लास, सामाजिक समरसता और पारंपरिक उत्साह के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ की उपस्थिति ने आयोजन को खुशनुमा बना दिया। महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की सहभागिता ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में फूलों की होली खेलकर प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया अपने विशेष सम्मान से बुजुर्ग भी गदगद नज़र आए। सुमेंद्र बोहरा ने सभी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामूहिक उत्सव के माध्यम से सामाजिक सौहार्द और एकजुटता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाते हैं।

कार्यक्रम आयोजक पार्षद सुमेन्द्र सिंह बोहरा ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने, आपसी मतभेद मिटाने और समाज को एक सूत्र में पिरोने का अवसर है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और अपार समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक स्वागत और सामूहिक मिलन ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। अंत में सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमति गोदावरी थापली, नरेंद्र बिष्ट, नीरज छेत्री, तनूजा घले, फ़तेह पंवार, विनोद थापा, विनीता खत्री, अनिल थापा, सुभाष थापा, दिलु राई,भगवान सिंह थापा, विनोद,सूरज थापा शामिल रहे।

 

देहरादून। शनिवार को मसूरी में महिला होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। समारोह स्नेह, सम्मान और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए समस्त मातृशक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन के दौरान महिलाओं को सूट एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया तथा फूलों की होली खेलकर पारंपरिक और सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता का परिचय दिया गया। यह आयोजन समाज में आपसी सद्भाव और सम्मान की भावना को भी मजबूत करने का माध्यम बना।

आयोजन की सफलता में जोत सिंह गुनसोला एवं मनमोहन सिंह मल्ल का मार्गदर्शन और पूरी टीम का सहयोग रहा। इसके अलावा शुभम खरोला, निशांत कुमार, संदीप कुमार, दक्ष पंवार, नवीन, जगपाल गुसाईं, दिनेश पंवार, नरेंद्र चौहान, दलवीर गुसाई, सूरज, रंजीत, रविन्द्र एवं हिमांशु सजवाण ने कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं संभालीं। श्रीमती सरिता पंवार जी के विशेष सहयोग से कार्यक्रम और अधिक गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ।

इस दौरान आयोजकों ने कहा कि समाज की मातृशक्ति का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाया जाता रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!