महिला सफाई मित्र का पार्षद पर बड़ा आरोप, पुलिस ने SC-ST एक्ट में किया मुकदमा दर्ज

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

महिला सफाई मित्र ने पार्षद पर लगाया था जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, छेड़खानी और पीछा करने का आरोप

देहरादून। नगर निगम कोटद्वार के पार्षद को महिला सफाई मित्र अनावश्यक दवाब बनाना और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ एसएसी एसटी एक्ट और छेड़खानी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उधर, कर्मचारी संघ ने भी पार्षद की ओर से महिला सफाई मित्र के साथ की गई अभद्रता की घोर निंदा की है।

कोटद्वार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार के मुताबिक गुरुवार को नगर निगम के पार्षद विपिन डोबरियाल के खिलाफ एक महिला सफाई मित्र ने कोतवाली में तहरीर दी है। महिला सफाई मित्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 25 जून को द्वितीय पाली के समय में अपने सफाई के कार्य को प्रतिदिन की तरह कर रही थी कि अचानक वार्ड नंबर 10 के पार्षद विपिन डोबरियाल ने उनके साथ कार्य करने को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बदतमीजी की गई। इस दौरान पार्षद ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि जो मैं कहूँगा, तेरा बाप भी करेगा। पार्षद उन्हें यह भी बोलता था कि तू बीमार नहीं है, बेवजह छुट्टी लेती है। बताया कि पार्षद ने द्वार पूर्व में भी पर्यावरण मित्रों के साथ अनावश्यक दवाब बनाया जाता रहा है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला सफाई मित्र की तहरीर के आधार पर पार्षद विपिन डोबरियाल के खिलाफ एससी एसटी एक्ट, छेड़खानी और पीछा करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!