राजधानी में अवैध खनन में लगे चार वाहन सीज, 7. 20 लाख रुपए जुर्माना

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के कुठालगेट क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मसूरी उप-जिलाधिकारी की अगुवाई में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारकर जेसीबी, पोकलैंड मशीन और दो पिकअप वाहनों को सीज कर दिया।

शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर की गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्माणाधीन साइट पर अवैध खनन करते हुए भारी मशीनरी और खनिज ले जा रहे वाहन पकड़े। प्रशासन ने इन सभी वाहनों को जब्त कर 7.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

जिलाधिकारी बंसल ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई करें और खनन से संबंधित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

प्रशासन को लगातार कुठालगेट के समीप निर्माणाधीन साइट पर अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए, जिसके बाद मौके पर कार्रवाई की गई और जुर्माना भी वसूला गया।

इस कार्रवाई के साथ प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति या संगठन के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!