विजिलेंस टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

उत्तराखंड में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस मॉडर्न स्कूल, 40 बटालियन पीएसी, हरिद्वार की मान्यता का औपबंधिक प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में रिश्वत मांगी थी

देहरादून। हरिद्वार जिले में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने 40 वाहिनी पीएसी के पुलिस मॉडर्न स्कूल की मान्यता से जुड़े मामले में बीस हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मंगोलपुर स्थित सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भी रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस की टीम ने उसे भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों आरोपियों को लेकर देहरादून रवाना हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल की मान्यता के लिए नवीनीकरण प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। शिकायतकर्ता ने जब खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौर से नवीनीकरण प्रमाण पत्र जारी करने को कहा तो उन्होंने रिश्वत की एवज में बीस हजार रुपए मांगे। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद रोशनाबाद स्थित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर छापेमारी की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!