श्री स्वामी केलानाथ कन्या इंटर कॉलेज फन्दपुरी में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस।

Astitva Times Desk
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

सहारनपुर—-

फन्दपुरी के श्री स्वामी केलानाथ कन्या इंटर कॉलेज में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सहित छात्राओं ने बढ़ चढ़कर सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।
योगाचार्य ने उपस्थित छात्राओं को योग के लाभों के बारे में जानकारी दी। और कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग है।
प्रबंधक सुशील कुमार एवं प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग को जीवनशैली में शामिल करना आज के समय की आवश्यकता है। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
इस मौके पर मैनेजर सुशील कुमार चौधरी, प्रिंसिपल अनीता शर्मा, आकांक्षा, प्राची, वेदपाल, आशीष, संजय,मानसी, लविशा, वैशाली, गुनगुन, काजल, तनिष्का, कनिका, हबीबा, छवि, शीजल, तनिष्का, अर्शी, शगुन, तृषा, इशू, वर्तिका, तेजस्विनी, आदि छात्र-छात्राओं सहित स्कूली स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्ट – खालिद मजीद / शमीम अली

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!