सख्त हुई मित्र पुलिस: हंगामा कर तोड़फोड़ करने की दो घटनाओं में आठ कांवडिए गिरफ़्तार

Astitva Times Desk
3 Min Read

गिरफ्तार तीन कांवडिए सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि पांच कांवडिए जिला गाजियाबाद के निवासी हैं

 

देहरादून। हरिद्वार जिले में कल कांवड़िए को साइड लगने के कावड़ियों ने दो कारों में तोड़फोड़ कर डाली, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों घटनाओं में शामिल कावड़ियों को हिरासत में ले लिया।

माफी मांगते गंगोह के कांवडिए

कल देर शाम बहादराबाद क्षेत्र में गाड़ी से जल लेकर जा रहे सहारनपुर जिले के गंगोह निवासी कावड़ियों को साईड लग गयी जिससे गुस्साए कावड़ियों द्वारा उक्त गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गयी। चालक के साथ लाठी डंडों और धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से मारपीट की गई। जाम लगाने का प्रयास किया गया। मौके पर थाना बहादराबाद पुलिस टीम द्वारा पहुंच कर गाड़ी चालक मुकेश निवासी शामली को भीड़ से बामुश्किल बचाकर चौकी शांतरशाह भिजवा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद द्वारा मय फोर्स पहुंच कर मामला शांत कराया गया व मोके पर पुलिस उपाधीक्षक ज्वालापुर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा घायल कार मालिक को उपचार व मेडिकल हेतु रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया। कार मालिक की तहरीर पर हमलावर अभियुक्त गणों के खिलाफ थाना बहादराबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1 आशु कुमार पुत्र बिजेंद्र कुमार नि० ननौता भैंसराव थाना ननौता जिला सहारनपुर

2 ऋतिक पुत्र संजय नि मोहल्ला मोहम्मद गौरी थाना गंगोह जिला सहारनपुर

3 रवि कुमार पुत्र ओम सिंह नि० ग्राम हमजा गढ़ थाना गंगोह जिला सहारनपुर


दूसरी घटना
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल देर शाम कोतवाली रुड़की पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बेलड़ा के पास हाईवे पर स्कॉर्पियो गाड़ी चालक का जल लेकर जा रहे कावड़ियों से कांवड़ मार्ग पर चलने को लेकर विवाद हो गया। जिस पर कांवड़ियों ने लाठी डण्डों से स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक से मारपीट करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त प्रकरण का एक वीडियो भी पुलिस को प्राप्त हुआ।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य किया गया तथा विवाद और मारपीट कर रहे 05 कांवड़ियों को पुलिस हिरासत में लिया। चालक आशू गिरी निवासी ब्रह्मपुर को भीड़ से बचाकर उपचार व मेडिकल हेतु रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया। स्कॉर्पियो स्वामी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में आरोपी कांवड़ियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनीष पुत्र हरिद्वारी निवासी संभल थाना विजयनगर गाजियाबाद, अनुराग पुत्र चंद्रमोहन निवासी विजयनगर गाजियाबाद, अमन पुत्र दिनेश निवासी गाजियाबाद, अभिषेक पुत्र मनोज शर्मा निवासी विजयनगर गाजियाबाद, कपिल पुत्र राजू निवासी विजयनगर गाजियाबाद बताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!