सपा नेताओं के निधन पर पार्टी कार्यालय में शोक सभा के आयोजन

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

देहरादून। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभारी गुलफाम अली जी का बीते दिनों इंतकाल हो गया वह 57 साल के थे। इससे पहले पार्टी के दो और वरिष्ठ नेता सरदार एस के तुंग जो 100 साल के थे पार्टी के एक और बड़े नेता चंद्र मोहन मुंडेपी जी जो टिहरी से थे का भी निधन हो गया था। मंगलवार को उनकी याद में एक शोक सभा परेड ग्राउंड स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय पर हुई। शोक सभा के बाद तीनों की याद में दो मिनट का मोन रखा गया और तीनों की याद में पार्टी ऑफिस में एक फलदार पौधा लगाया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण सचान ने कहा कि गुलफाम अली, तुंग साहब, मुंडेपी जी तीनों पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। उनके चले जाने से पार्टी को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई मुश्किल है। उनके चले जाने से पार्टी परिवार में शोक की लहर है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती आभा बड़थ्वाल ने कहा कि गुलफाम अली मुंडेपी जी और तुंग साहब लोगों के सुख दुख में खड़े रहने वाले समाजवादी पार्टी का परचम उठाने वाले जुझारू, संघर्षशील और ईमानदार व बहादुर नेता थे। गुलफाम अली देहरादून के सामाजिक छेत्र में अपनी एक पहचान रखने वाले बेहतरीन शक्सियत थे। वह जबसे विनोद बड़थ्वाल जी के साथ सपा में जुड़े थे तब से आज तक समाजवादी ही रहे और उनकी पहचान लाल टोपी लाल जवाहर कट ही रही। निश्चित रूप से उनके चले जाने से पार्टी को बहुत नुकसान हुआ है।

पूर्व जिला प्रमुख महासचिव आरिफ़ वारसी ने कहा कि सरदार तुंग जी, मुंडेपी जी और गुलफाम अली जी के चले जाने से पार्टी का बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि गुलफाम अली जी को उत्तराखंड के बहुत से बड़े नेताओं ने दूसरी पार्टियों में सम्मिलित होने का प्रस्ताव दिया और बड़ा पद देने की बात कही लेकिन अपने नेता बड़थ्वाल की तरह वह भी किसी पार्टी में नहीं गए और अंतिम इच्छा थी के पार्टी के झंडे में ही अंतिम यात्रा निकले। उसी इच्छा अनुसार उनको समाजवादी पार्टी के झंडे में ले जाया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव जी ने गुलफाम अली जी, तुंग साहब और मुंडेपी जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनके परिवार को शोक संदेश भेज कर अधिक अफसोस जाहिर किया है।

शोक सभा में पार्टी परिवार के अधिक संख्या में लोग देहरादून हरिद्वार,ऋषिकेश और दूसरे शहरों से आए और गुलफाम अली जी के भाइयों नसीम, सलीम, सनोवार, बेटो अकमल, समीर और आमिर मिट्ठू, तुंग साहब के बेटे गुरप्रीत सिंह जो शोक सभा में शामिल थे उन से मिल कर उनका दुख बाटने का काम किया। इस दौरान सपा की उत्तर प्रदेश से पूर्व कैबिनेट मंत्री आभा बड़थ्वाल, सत्यनारायण सचान ,सपा के वरिष्ठ नेता अतुल शर्मा, राजेंद्र पराशर, संदीप नेगी, अतुल यादव, रमेश चंद्र गॉड, आरिफ़ वारसी,अमित यादव, सुरेश यादव, नसीम नददाफ, गुरप्रीत सिंह,अंसार अहमद, वैभव बड़थ्वाल, शकील अहमद, मश्कूर कुरेशी, आरके पाठक, नीरज यादव, शशी यादव, सगीर मिर्जा, लियाकत अब्बासी, हेमा बोरा, नासिर मंसूरी, जावेद अंसारी, ज्ञान चंद यादव, रविंद्र नेगी, हारून सलमानी, सोम प्रकाश चौहान, इम्तियाज, नेतराम पाल, कामिल शिराज आदि कई लोग शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!