सिविल सेवा की free coaching के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के डा0 अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र (डीएसीई) में संघ लोक सेवा आयोग तथा राज्य लोक सेवा आयोग की निःशुल्क कोचिंग के लिए सत्र 2025-26 के लिए आनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएसीई योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन स्कीम के लाभार्थी के मेधावी छात्र- छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उक्त योजना भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है। जिसमें हर वर्ष 100 अभ्यर्थियों को सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। प्रवेशित सभी अभ्यर्थियों को भारत सरकार द्वारा 4000 रूपये प्रति माह का स्टाइपेंड भी दिया जाता है। केंद्र के समन्वयक प्रो0 एम0एम0 सेमवाल ने कहा है कि उक्त योजना के लिए आवेदन 5 नवंबर से शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यार्थी 25 नवंबर तक अपने आवेदन कर सकते है। आवेदन के लिए वहां अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी पात्र हैं जिनकी सकल पारिवारिक आय 8 लाख रूपये वार्षिक से कम हो।

प्रो0 सेमवाल ने बताया कि चौरास परिसर स्थित अंबेडकर उत्कृष्ट केंद्र में 12 महीना तक हर बैच को सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए कोचिंग कराई जाती है। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। पिछले तीन वर्षों में केंद्र के अनेक छात्र उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पीसीएस परीक्षा, त्रिपुरा राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा, सचिवालय समीक्षा अधिकारी, सीडीएस, एसएससी, दिल्ली पुलिस, भारतीय खाद्य निगम, नेट जेआरएपफ आदि अनेक परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर चुके हैं।
योजना की अधिक जानकारी के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा आनलाइन आवेदन समर्थ एडमिशन पोर्टल पर जाकर किए जा सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!