18 जून को देहरादून में प्रस्तावित मुस्लिम महापंचायत मुख्यमंत्री एवं डीजीपी के आश्वासन के बाद स्थगित

MS Malik
By
2 Min Read

सीएम धामी‌ और एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से मिले आश्वासन के बाद मुस्लिम महापंचायत को किया गया स्थगित

देहरादून। रविवार 18 जून को राजधानी देहरादून में प्रस्तावित मुस्लिम समुदाय के द्वारा होने वाली महापंचायत को रद्द कर दिया गया है।अनेक स्तरों पर हुई बातचीत के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन और पक्षकारों की सैद्धांतिक सहमति के बाद यह निर्णय लिया गया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने भी देहरादून जनपद में शांति व्यवस्था सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए बहुत बड़ा प्रयास किया जिसके बाद यह सब संभव हो पाया, उनके इस प्रयास के लिए मुस्लिम समाज ने उनका आभार जताया।

आपको बता दें कि पुरोला की घटना के बाद पूरे प्रदेश में संप्रदायिक हिंसा फैलने का खतरा बना हुआ था। सरकार की अपील के बावजूद कई हिंदू संगठन पुरोला में 15 जून को महापंचायत करने पर अड़े हुए थेलेकिन हाईकोर्ट ने उसकी अनुमति नहीं दी। हालांकि बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के लोग पुरोला जाने की जिद कर रहे थे लेकिन पुलिस की जबरदस्त घेराबंदी के चलते वह कामयाब नही हो पाए। वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय के द्वारा 18 जून को महापंचायत बुलाई गई थी जिसको स्थगित कर दिया गया है।

मुफ्तीरईस अहमद ने भी की महापंचायत के स्थगित होने की पुष्टि

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!