सरिता तोपवाल एक बार फिर चुनावी मैदान में आजमाएगी किस्मत

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। रायपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत धनोला निवासी सरिता तोपवाल एक बार फिर से पंचायत चुनाव में भाग्य आजमाने की तैयारी कर रही हैं। उनके पति अरविन्द तोपवाल की पहचान क्षेत्र में वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में होती है। तोपवाल पूरे क्षेत्र में आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इसके साथ ही अरविन्द तोपवाल की पहचान क्षेत्र कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निकटतम समर्थकों में की जाती है। तोपवाल हर जरूरतमंद व्यक्ति के काम के लिए हर समय सक्रिय रहते हैं।

अरविन्द तोपवाल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राजनीतिक गुरू मानते हैं। उनके नेतृत्व में जिस दिन से भारतीय जनता पार्टी का झंडा उठाया है उस दिन से आज तक कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी लगन और व्यवहार के कारण देखते ही जनहित का उनका हर काम संभव हो जाता है। अरविन्द तोपवाल का कहना है कि आम जनता का काम समाज सेवा के लिये करता हूं समाज सेवा ही मेरा शौक है जो मुझे हर पल हिम्मत और हौसला देता है।

अरविन्द तोपवाल का कहना है कि उनकी पत्नी सरिता तोपवाल ने पिछली बार ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था और मात्र 31 वोटों से पिछड़ गई थी, जबकि इतने ही वोट खराब भी हुए थे। पिछड़ने के बावजूद उन्होंने लगातार क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए रखी जिसका लाभ निश्चित रूप से उन्हें इस चुनाव में मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!