22 जनवरी को स्कूल कालेज में छुट्टी घोषित, सरकारी कार्यालय भी आधे दिन रहेंगे बंद

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी कार्यालयों में आधे दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं स्कूल कालेज समेत शिक्षण संस्थाओं में पूरे दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि परिसर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाना है। जिसे लेकर निर्णय लिया गया है कि 22 जनवरी को उत्तराखंड के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान और निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन बैंक, कोषागार और उप कोषागार आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की तरह ही बंद रहेंगे। इसके अलावा 22 जनवरी सोमवार के दिन सभी शैक्षणिक संस्थाएं स्कूल और कालेज में भी अवकाश रहेगा। हालांकि उत्तराखंड में आधे दिन के अवकाश को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी बताई जा रही है। कर्मचारियों ने 22 जनवरी को पूरे दिन के अवकाश की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!