25 वर्षीय नेपाली छात्र ने एकेडमी में की आत्महत्या

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजपुर स्थित शाक्य बौद्ध भिक्षुक एकेडमी में एक छात्र के आत्महत्या का मामला सामने आया है। भिक्षुक छात्र नेपाल मूल का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची राजपुर पुलिस ने घटनाक्रम को लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना राजपुर प्रभारी राकेश शाह के मुताबिक शाक्य बौद्ध भिक्षुक एकेडमी में पढ़ाई कर रहे नेपाल मूल के छात्र के फांसी लगाने का मामला सामने आया है। छात्र ने कमरे में दुपट्टे से लटक कर फांसी लगाई है।

जांच के मुताबिक नेपाल मूल के छात्र का नाम कुन्गा (25) तेफिन पुत्र सेंगपो है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था। लेकिन इसके बावजूद वह सेंटर में पढ़ाई कर रहा था. फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया में घटना आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!