दुखद : पहाड़ी से वाहनों पर गिरा मलबा, चार यात्रियों की मौत दर्जनों घायल

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तरकाशी जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी पुल सोमवार रात्रि करीब 8 बजे के एक टैम्पो ट्रेव्लर और दो छोटे वाहन पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए।

घटना स्थल पर रेस्क्यु कार्य चल रहा है। तीन यात्रियों के शव निकाल लिए गए हैं तथा एक शव गाड़ी में फंसा है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 7 घायलों को जिला 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। तीनों वाहनों में 30 यात्री सवार थे। अन्य सभी यात्री सुरक्षित है।

घटना स्थल पर नायब तहसील भटवाड़ी, पुलिस चैकी प्रभारी भटवाड़ी, बीआरओ के अधिकारी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी, एसडीआरएफ, पुलिस, एंबुलेंस आदि मौके पर तैनात है। उपजिलाधिकारी भटवाडी चतर सिंह चौहान मौके पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घटना स्थल पर वर्षा होने के पत्थर गिर रहे है, जिस कारण रेस्क्यू कार्य प्रभावित हो रहा है। दो एंबुलेंस से घायलों को चिकत्सालय भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!