हादसा : सहारनपुर के कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 11 घायल, देखें घायलो की सूची

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। देर रात अशारोड़ी चौकी के पास कांवड़ियों का एक ट्रैक्टर पलट गया जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी आशा रोड़ी मौके पर रवाना हुए तथा थाने को भी सूचित किया गया थाने से थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन भी मय पुलिस बल के तुरंत मौके पर पहुंचे। मौके पर कांवड़ियों की एक ट्रैक्टर ट्रॉली बीच सड़क पर पलटी हुई थी जिसमें लगभग 20-25 व्यक्ति थे जिसमें से काफी लोगों को चोटें आई थी जिनमें से 03 गंभीर व्यक्तियों को तत्काल मौके पर ही देहरादून की तरफ आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस से दून चिकित्सालय भिजवाया गया तथा बाकी 08 घायलों को थाने के सरकारी वाहन एवं प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल पावर लाइन मोहब्बेवाला में भर्ती कराया गया, सभी घायल खतरे से बाहर हैं तथा मौके पर तत्काल ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर ही उपस्थित लोगों की मदद से खड़ा कर यातायात सुचारू किया गया। ट्रैक्टर चालक से दुर्घटना के संबंध में जानकारी की गई तो चालक द्वारा अवगत कराया गया अचानक नींद की झपकी आने से दुर्घटना हुई है।

घायलों का नाम पता
1-संजय पुत्र अनिल 27 वर्ष
2-राहुल पुत्र राजेंद्र 30 वर्ष
3-विजय पुत्र मांगेराम 38 वर्ष
4-अभिषेक पुत्र यशपाल 22 वर्ष
5-रितिक पुत्र अनूप कुमार 19 वर्ष
6-मोहित कैथल पुत्र जयपाल 25 वर्ष
7-श्रवण पुत्र मदनलाल 41 वर्ष
8-वीशू पुत्र सुभाष 19 वर्ष
सभी निवासीगण ग्राम तिहरी रामगढ़
थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
यह सभी घायल पावर लाइफ अस्पताल मोहब्बेवाला में भर्ती हैं

दून अस्पताल भेजे गए घायल

1 प्रवीण पुत्र नरेंद्र उम्र 28 वर्ष
2-मोहित पुत्र जयपाल उम्र 25 वर्ष 3-शुभम पुत्र ओमकार उम्र 25 वर्ष
सभी निवासी ग्राम ग्राम तिहरी रामगढ़ थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!