उत्तराखंड : प्रदेश में दुखद हादसा, नमामि गंगे की साइट पर करंट फैलने से कई लोगों की मौत कई घायल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून/ चमोली। प्रदेश में आज एक 4अत्यंत दुखद हादसा हो गया है जिसमें दस लोगों की मौत और कई के घायल होने की सूचना आ रही है। चमोली में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुए धमाके से लगे से 10 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 5 लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक करंट की चपेट में 20 से ज्यादा लोग आए हैं।

गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुआ है। फिलहाल पूरी घटना की जांच जारी है। सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया है और जांच के आदेश भी दे दिये हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। परिजनों ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर आकर खोजबीन की। पता चला कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी विरोधस्वरूप साइट पर पहुंच गए। जब वो सब पहुंचे तो फिर करंट फैल गया। और कई लोगों की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत को भी करंट लगने से मौत की खबर है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!