डोईवाला क्षेत्र में एरो सिटी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं : अग्रवाल

MS Malik
By
1 Min Read

डोईवाला इंटीग्रेटेड टाउन शिप को लेकर किसानों की जमीन अधिग्रहण का कोई प्रस्ताव नहीं है विचाराधीन

देहरादून। डोईवाला इंटीग्रेटेड टाउन शिप के बारे में शहरी विकास मंत्री का बडा बयान सामने आया है। इस संबंध में मीडिया से बातचीत में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि किसानों की ज़मीन अधिग्रहण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में एरोसिटी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है तथा जमीन अधिग्रहण करने की कोई योजना नहीं है। इस क्षेत्र के सुनियोजित विकास हेतु जोनल प्लान तैयार किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि किसानों, क्षेत्रवासियों से संवाद के बाद ही जोनल प्लान तैयार किए जाएंगे। इस क्षेत्र की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज आदि संरचनाएं स्थापित/सृजित की जाएंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!