एनडीए के सहयोगी दल ने दी धमकी, कृषि कानून वापस लो, नहीं तो नाता तोड़ लेंगे

MS Malik
By
2 Min Read

एनडीए की घटक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, कहा- किसानों से तुरंत बात की जाए

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने मोदी सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की है।

उन्होंने कानून वापस न लेने पर एनडीए छोड़ने की धमकी भी दी है. केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की घटक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने केंद्र सरकार से हाल में लागू कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है।

पार्टी ने कहा है कि अगर इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो वह एनडीए का सहयोगी दल बने रहने पर पुनर्विचार करेगी.
आरएलपी के संयोजक व राजस्थान के नागौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित कर ट्वीट किया।

इसमें उन्होंने लिखा है,‘‘अमित शाह जी, देश में चल रहे किसान आंदोलन की भावना को देखते हुए हाल ही में कृषि से सम्बंधित लाए गए तीन विधेयकों को तत्काल वापस लिया जाए व स्वामीनाथन आयोग की सम्पूर्ण सिफारिशों को लागू करें व किसानों को दिल्ली में त्वरित वार्ता के लिए उनकी मंशा के अनुरूप उचित स्थान दिया जाये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!