चुनाव आयोग ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, जल्द ही पोस्टल बैलट के जरिए वोट कर सकेंगे एनआरआई

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने एनआरआई को पोस्टल बैलट की सुविधा देने के लिये कानून मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। आयोग की तरफ से भेजे गए एक पत्र में चुनाव आयोग ने कहा सरकार से कहा है कि वह एनआरआई को पोस्टल बैलट की सुविधा के लिये वो तैयार है और इस पर सरकार जल्द फैसला ले।

दरअसल चुनाव आयोग ने एनआरआई मतदाताओं के लिये ईटीपीबीएस यानी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट की सुविधा को लागू करने के लिये प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है जो कि पिछले एक दशक से लंबित है।

जानकारी के मुताबिक अगर सरकार की अनुमति मिल गई तो अगले साल होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी एनआरआई पोस्टल बैलट के जरिये वोट कर सकते हैं। अगले साल केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होना है।

सरकार की अनुमति के बाद एनआरआई को वोट देने की सुविधा विदेशों से होगी हासिल, अभी एनआरआई को अपने मतदान केंद्र पर ही मतदान करने की सुविधा है यानी भारत के जिस मतदान बूथ पर नाम दर्ज है वही वोट कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!