PNB ने डीजीपी की उपस्थिति में शहीद प्रदीप रावत की पत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। चमोली में कुछ माह पहले ड्यूटी के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक शहीद प्रदीप रावत की पत्नी को पंजाब नेशनल बैंक ने डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार की उपस्थिति में 50 लख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की उपस्थिति में पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड सच्चिदानन्द दुबे द्वारा चमोली में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए उपनिरीक्षक स्व0 प्रदीप रावत की पत्नी श्रीमती नीलम रावत को रक्षक प्लस योजना के अन्तर्गत पंजाब नेशनल बैंक में वेतन खाता संचलित किये जाने पर पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत 50 लाख रूपए का चेक दिया गया। जीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस सैलरी पैकज योजना योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 36 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर की राशि प्रदान की गयी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!