आयकर विभाग के अधिकारी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज, जल्द हो सकती है गिरफ़्तारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश आईडीपीएल कॉलोनी में आयकर विभाग के एक अधिकारी पर आवास किराये पर देने का आरोप लगा है। वन विभाग के डिप्टी रेंज ने तहरीर देकर आयकर अधिकारी पर मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक डिप्टी रेंजर चंद्रशेखर भट्ट ने तहरीर देकर बताया कि आईडीपीएल कॉलोनी में सी-17 में रहने वाले राजेश मेहरा आयकर विभाग में कार्यरत हैं। आरोप है कि राजेश मेहरा ने आईडीपीएल के आवासों को किराये पर दिया। सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग के आरोप में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आयकर अधिकारी राजेश मेहरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 447 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल खुशीराम पांडेय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। मालूम हो कि आईडीपीएल में वनभूमि की लीज खत्म होने के बाद कई मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। इससे पहले पथराव और सरकारी में बाधा डालने के आरोप में कई लोगों पर मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!