सहारानपुर: मेला गुघाल में ऑल इंडिया मुशायरा आज, नवाज़ देवबंदी समेत देश के नामचीन शायर होंगे शामिल

MS Malik
By
2 Min Read

खालिद मजीद
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े मेलों में शुमार मेला गुघाल के सांस्कृत कार्यक्रमों की श्रृंखला में ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन आज जुमेरात (वीरवार) को मंडी समिति रोड स्थित इस्लामिया ब्वॉयज स्कूल के मैदान पर होने जा रहा है। आयोजकों की तरफ से गुलाम रब्बानी खान द्वारा बताया कि मुशायरे को लेकर सभी जरूरी इंतजाम वक्त से पहले ही पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पार्षद मंसूर बदर के संयोजन में होने वाले इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान के नामचीन शायरी में शुमार कई शायर शिरकत करने आए रहे है।

पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि मेला गुघाल के सबसे बड़े स्तर पर होने इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने को लेकर उनकी टीम काफी दिनों से कड़ी मेहनत कर रही है श्रोताओं के बैठने के प्रबन्धन से लेकर लाइट साउंड और सजावट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

मंसूर बदर ने बताया कि प्रोफेसर वसीम बरेलवी, नवाज देवबंदी, हाशिम फिरोजाबादी, जौहर कानपुरी, इकबाल अशर, नदीम फारूख, सिकंदर गड़बड़, काशिफ रजा, शकील आजमी, सज्जाद झंझट, शरीफ भारती, शबीना अदीब, मुमताज नसीम, आदि शायर शिरकत करने आ रहे है। मंसूर बदर ने आगे बताया कि सहारनपुर की आवाम को एक और खूबसूरत और बेहतरीन मुशायरा सुनने का अवसर मिलने जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!