देहरादून: ड्यूटी से वापस लौट रहे आईटी इंजीनियर की हादसे में मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी से वापस लौट रहे एक आईटी इंजीनियर की बाईक पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी ईलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

देर रात्रि समय करीब 1:30 बजे थाना राजपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एक बाइक संख्या HP71A 1320 धौरणपुल के पास पेड से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमे मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं, इस सूचना पर राजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया, जहां ईलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। मृतक के संबंध में जानकारी करने में पता चला कि मृतक आईटी पार्क में एक आई0टी0 कंपनी में इंजीनियर था तथा राजपुर क्षेत्र में शिव गंगा कॉलोनी में पिछले दो- ढाई वर्षो से रह रहा था। रात्रि में मृतक अपनी शिफ्ट खत्म कर अपने घर की ओर जा रहा था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनो को सूचित किया गया है।

मृतक व्यक्ति का नाम
ऋषभ ठाकुर पुत्र राजेन्द्र ठाकुर निवासी ग्राम नहान, हिमाचल प्रदेश, उम्र 29 वर्ष, हाल पता- शिव गंगा कॉलोनी, राजपुर, देहरादून

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!