कांग्रेस के पूर्व विधायक का कोरोना से निधन, मैक्स अस्पताल में ली अंतिम सांस

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। कर्णप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक अनुसूया प्रसाद मैखुरी का कोरोना संक्रमित होने के चलते आज निधन हो गया।

मैखुरी 2002 से 2007 तक बद्रीनाथ विधानसभा से और 2012 से 2017 तक कर्णप्रयाग विधानसभा से विधायक रहे। मैखुरी उत्तराखंड विधानसभा में डिप्टी स्पीकर का जिम्मा भी संभाल चुके हैं।

मैखुरी के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शोक जताया है। मैखुरी के निधन पर कांग्रेस भवन में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!