प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। नैनीताल जिले के कोटाबाग मोटर मार्ग पर बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार वाहन गहरी खाई में गिर गया है वाहन में सवार कई लोगों के हताहत होने की सूचना आ रही है। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है। बताया जा रहा है दिल्ली नंबर की गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और आपदा राहत दल घटनास्थल को रवाना हो गया है।

एसपी क्राइम ने बताया कि हादसा कोटाबाग़ – नैनीताल मार्ग पर पुलिस चौकी कोटाबाग़ से 40 किमी की दूरी पर हुआ है। वाहन 500 मीटर से अधिक दूरी पर गिरे होने की सूचना है वाहन कैसे पलटा यह कहा नही जा सकता और कितने लोग वाहन मे सवार थे यह अभी पता नही लग सका है खबर लिखे जाने तक वह स्वयं घटना स्थल के रास्ते मे है रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर भेज दी गयी है।

पूर्णविवरण की प्रतीक्षा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!