कल रविवार को रहेगी साप्ताहिक बंदी, जिलाधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव ने जारी किया आदेश

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

श्रीवास्तव ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में साप्ताहिक बन्दी का कड़ाई से पालन करवाने के साथ ही नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित सभी नगर पालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित साप्ताहिक बन्दी दिवस में व्यापक सफाई अभियान के साथ ही वृहद्ध स्तर पर सेनिटाईजेशन करने के निर्देश दिये।

श्रीवास्तव ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्विलांस कार्य के साथ ही व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश भी जारी किये। साथ ही साथ बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने एवं सामाजिक दूरी के मानकों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!