गंगोह में सिम्मी वेलफेयर फाउंडेशन ने कन्या विवाह हेतु भेंट की वाशिंग मशीन

MS Malik
By
1 Min Read

शादाब मलिक

गंगोह। सिम्मी वेलफेयर फाउंडेशन ने शनिवार को अपने पोषण कार्यक्रम के तहत एक कन्या के विवाह के लिए वाशिंग मशीन भेंट की।

मोहल्ला नीम तला स्थित सत्संग भवन में आयोजित सिम्मी वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यक्रम का आरंभ संस्था सचिव प्रदीप तायल ने मां सरस्वती के आगे दीप जला कर किया। उन्होने संस्था के बारे में बताया कि वह अपनी स्थापना से ही सहायता कार्यक्रम चला रही है। गरीब व बेसहारा लोगों के लिए अन्नपूर्णा कार्यक्रम संस्था हर साल आयोजित करती है।

कार्यक्रम पोषण के तहत गरीब कन्या के लिए संभव सहायता भी की गई है। इस अवसर पर एक महिला कुन्ता को उसकी पौत्री की शादी के लिए वाशिंग मशीन भेंट की गई।

संस्था के संस्थापक अरविंद टेबक ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कृत संकल्प है। इस अवसर पर सपना टेबक, तलविंद्र कौर, पल्लवी अरोड़ाआदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!