कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका विधायक खजानदास का पुतला

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एस्लेहॉल पर एकत्रित होकर राजपुर रोड से भाजपा विधायक खजान दास का विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने राजपुर रोड विधायक खजानदास पर आरोप लगाते हुए कहा कि द्वारा 2 वर्ष पूर्व श्रमिकों के लिए खरीदी गई साइकिल एवं सिलाई मशीनो को अभी तक विधायक द्वारा वितरण नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के लिए साइकिल काम से आवागमन के लिए बहुत ज़रूरी होती है। ऐसे ही जरूरतमंद महिलाओं के लिए सिलाई मशीन जीवन यापन के लिए बहुत ज़रूरी है परन्तु क्षेत्रीय विधायक की हठधर्मिता के चलते इनका अभी तक वितरण नहीं कराया गया है। विधायक साइकिलों और सिलाई मशीनों को जमा किये बैठे हैं।

उन्होने कहा कि भाजपा और उसके नेता देश के सम्मानित नागरिकों को निरीह लाभार्थी के रूप में चित्रित करते हैं और इसके लिए दो साल से संभवतः किसी इवेंट का इंतजार कर रहे हैं। अब तो इन उपकरणों के पुजें भी खराब हो गए हैं। गोगी और अन्य उपस्थित नेताओं ने कहा कि श्रमिकों के हित पर डाका कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर तत्काल ये साइकिल, सिलाई मशीन और उपकरण श्रमिकों में वितरित नहीं किये गए तो कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीष नागपाल, गुलशेयर मियाँ मुन्नाभाई, पार्षद अर्जुन सोनकर, सूरज क्षेत्री, आलोक मेहता, अरविंद गुरुग, मुस्तकीम अंसारी, अमित अरोड़ा, सुभाष धीमान, जफर अली, दीपक पवार, लियाकत अली मुकेश रेगमी, मिजाज खान, उदय सिंह रावत, शकील, शहजाद अंसारी, रिपु दमन , एस बी थापा, प्रमोद मुंशी, राजेश पुंडीर , अभिषेक तिवारी, वकार अहमद, सुदेश गुप्ता, अल्ताफ अहमद, दलवीर, पून कंडारी, संदीप चौधरी, जितेंद्र बिष्ट, चुन्नीलाल, सुरजीत धीमान, मनीष गर्ग, संजय भारती, राजा आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!