कबाड़ियो, गैराजों में चैकिंग के साथ ही सत्यापन अभियान, 123 लोगों के हुए चालान

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस द्वारा जनपद में प्रभावी पुलिसिंग कर कानून व्यवस्था को सुदृढ करने तथा जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न अभियान चलाये जा रहे हैं। जिसमें चोरी के सामान की खरीद फिरोख्त पर अंकुश लगाये जाने एवं थाना क्षेत्रों में स्थित सभी कबाडियों, मोटर गैराज, मोटर मैकेनिक आदि का सत्यापन करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे “ऑपरेशन ब्लैक मार्केट” के अन्तर्गत नैनीताल में प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी एवं हरबन्स सिंह, एस०पी० क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित 111 कबाडियों, 143 मोटर गैराज, 32 मोटर मैकेनिक की प्रभावी चैकिंग की गयी। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कुल 45 क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग कर अनियमितता पाये जाने पर 123 लोगों के विरूद्ध पुलिस एक्ट के चालान कर कुल 53,950 /- रुपए संयोजन शुल्क लिया गया। सभी कबाडी दुकानदारों, मोटर गैराज, मोटर रिपेयरिंग शॉप संचालकों को उनके कार्मियों का शत प्रतिशत सत्यापन कराने तथा सुरक्षा के मानकों का पालन करने की हिदायत दी गयी। सभी सम्बन्धित को बताया गया कि किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि न होने पाये।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!