दुखद: उत्तराखंड शासन के अपर सचिव की मृत्यु

MS Malik
By
1 Min Read

लंबी बीमारी के बाद वरिष्ठ अधिकारी हरक सिंह का निधन, हरक सिंह कई साल से कैंसर से जूझ रहे थे

देहरादून। शासन में अपर सचिव हरक सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। हरक सिंह ने निरंजनपुर स्थित आवास में रविवार की सुबह आखिरी सांस ली। हरक सिंह बीते कई साल से कैंसर से जूझ रहे थे। 52 साल के हरक सिंह अपने पीछे पत्नी,पुत्र व पुत्री को छोड़ गए। मूल रूप से चमोली जिले के निवासी हरक सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार में किया जाएगा।

हँसमुख व मिलनसार अधिकारी हरक सिंह ने अपर आयुक्त गढ़वाल समेत कई जिम्मेदारी संभाली। दिल्ली व मुंबई में इलाज के बाद उनकी सेहत सुधरी भी। लेकिन फिर से नौकरी जॉइन करने के बाद वे फिर से बीमार पड़ गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!