किसान आंदोलन के समर्थन में अरविन्द केजरीवाल आज रखेंगे एक दिन का उपवास

MS Malik
By
1 Min Read
New Delhi, July 06 (ANI): Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal addresses during his visit to Rajiv Gandhi Super Speciality Hospital, in order to review COVID19 preparedness, in New Delhi on Monday. (ANI Photo)

अस्तित्व टाइम्स

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान देश की राजधनी दिल्ली में डटे हुए हैं. वो इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किसानों के समर्थन में कल उपवास रखने का निर्णय लिया है। वह सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक उपवास रखेंगे।

उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर आम आदमी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी किसानों के समर्थन में आज सोमवार उपवास रखने की अपील की है।

सीएम केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्रीय नेताओं द्वारा किसानों को देशद्रोही बताए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसा कहकर अन्नदाताओं का अपमान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर हजारों की संख्या में रिटायर्ड सेना के जवान जो वहां बैठे हैं, क्या वो देशद्रोही हैं? सैकड़ों खिलाड़ी, जिन्होंने देश के लिए न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीते, वैसे कितने खिलाड़ी वहां किसानों के साथ बैठे हैं. अपने घरों से भी वो किसानों को दुआएं भेज रहे हैं जो देश के लिए खेले थे और जीते थे वो सब क्या देशद्रोही हैं?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!