देहरादून: मालसी में पैर फिसलने से पुलिया के नीचे गिरा युवक, हुई मौत

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में मालसी पार्क के निकट पुलिया पर फ़ोन करते हुए एक व्यक्ति नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष गुंसाई निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उम्र लगभग 34 वर्ष के रूप में हुई है।

राजपुर थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति मालसी डियर पार्क के पास पुलिया से गिर गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया गया। पुलिया से नीचे गिरे व्यक्ति को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय कोरोनेशन भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ में पता चला कि पीयूष अधिकारी निवासी ग्राम दुर्गापुरी पोस्ट नींबूचौड़ कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल तथा आशीष गुसांई निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नशे की हालत में मालसी पुलिया पर बैठे थे। जिसमें से आशीष फोन पर बात करते समय पैर फिसलने से मालसी पुलिया से नीचे गिर गया। प्रथम दृष्टया शराब पीकर फोन पर बात करने के दौरान पैर फिसलने से नीचे खाई में गिरने के कारण मृत्यु होना प्रकाश में आया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!