जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का कल होगा आगाज

MS Malik
By
1 Min Read

जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप के सफल आयोजन को लेकर तैयारियो को अंतिम रुप दे दिया गया है। जिसमे जिले भर से खिलाडी प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेगे।


सहारनपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक सक्सेना ने बताया कि जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन कल दिनॉक 28 जुलाई 2024 दिन रविवार को एस.डी. इण्टर कॉलेज, निकट महाराज सिंह डिग्री कॉलेज, बेहट रोड पर किया जायेगा। जिसमे सहारनपुर जनपद के खिलाडी प्रतिभाग कर अपने खेल शानदार प्रदर्शन करेगे। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप के सफल आयोजन को लेकर तैयारियो को अंतिम रुप दे दिया गया है।


जिला सचिव अशोक सक्सेना ने बताया कि वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जनपद के लगभग 80 से अधिक महिला व पुरूष खिलाड़ीयो के भाग लेने की उम्मीद है व चैम्पियनशिप मे निर्णायक मण्डल अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा। प्रतियोगिता 10 भार वर्गों में पुरूष एवं 6 भार वर्गों में महिला द्वारा भाग लिया जायेगा। प्रत्येक भार वर्ग में प्रथम तीन स्थान पाने वाले खिलाड़ी पुरुस्कार से सम्मानित होंगे। चैम्पियनशिप मे विजेता खिलाडियो को अतिथियो के द्वारा आकर्षक पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!