उत्तराखंड: भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, नेगी पर लगाया आरोप

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश के अल्मोड़ा से भाजपा विधायक महेश जीना को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने उनके विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा उर्फ हर्ष नेगी पर धमकी देने का आरोप लगया है। पिछले सप्ताह ही हर्ष नेगी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराने वाले विधायक महेश सिंह जीना ने उन पर एक और केस दर्ज कराया है। जीना ने नेगी पर मोबाइल पर गालीगलौज, अभद्रता तथा परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं। परिवार सहित जान से मारने की धमकी संबंधी विधायक के आरोपों को देखते हुए पुलिस अब विधायक के परिजनों की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है। जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। जीना ने थाना भतरौंजखान में केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि हर्ष नेगी उन्हें बार-बार धमकी दे रहा है। गलत तरीके से रिकार्डिंग करने का प्रयास किया जा रहा है।

विधायक ने आरोपी को जिलाबदर करने की मांग उठाई है। आरोपी हंसा नेगी भाजपा के ही सक्रिय कार्यकर्ता और क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। विधायक की ओर से आरोपी के खिलाफ एक ऐसा ही मुकदमा पिछले सप्ताह भी दर्ज कराया था। भाजपा के दो नेताओं के बीच चल रही अदावत को लेकर पार्टी के नेता भी बेचैन हैं। हालांकि कोई इस मामले में बोलना नहीं चाहता लेकिन एक दर्द सभी को साल रहा कि कभी एक दूसरे के बेहद करीब रहे दोनों नेताओं के बीच ऐसा क्या हुआ कि वे अब एक दूसरे को फूटी आंख भी नहीं सुहा रहे। खुद को बेहद अनुशासित होने का दम भरने वाली भाजपा के इन नेताओं की सड़कों पर दिखने वाली लड़ाई को लेकर पार्टी की प्रतिष्ठा भी दरकने लगी है। हालांकि अभी तक लोग यहीं मानते हैं कि संगठन के वरिष्ठ नेता दोनों को बैठाकर मामला निपटा देंगे लेकिन बात निपटती नहीं दिख रही है और हर रोज दोनों की लड़ाई पुलिस तक पहुंच रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!