दुखद: पंजाब में रपटा पार करते समय पानी में बह गई इनोवा कार, 9 की मौत 2 लापता

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। पंजाब के होशियारपुर में रविवार को हिमाचल की सीमा से सटे गांव में एक खड्ड पार करते समय एक इनोवा कार पानी में बह गई, जिसमें 12 लोग सवार थे। अब तक कार में सवार नौ लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं, जबकि दो अन्य लापता हैं।होशियारपुर के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश के जिले ऊना के देहला से इनोवा कार में सवार होकर 12 लोग पंजाब के नवांशहर की एक बारात में आ रहे थे।

पंजाब-हिमाचल के सीमावर्ती इलाके के दोआब में भारी बारिश के कारण इनोवा कार बह गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम के आने के बाद लापता लोगों की तलाश शुरू की। जेसीबी मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान कार में फंसे एक व्यक्ति को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। कार में सवार मृतकों की पहचान दीपक पुत्र सुरजीत भाटिया,
सुरजीत पुत्र गुरदास राम,
परमजीत कौर,
सरूप चंद,
बिंदर,
शिन्नो,
भावना (18),
अंजू (20),
हरमीत (12) के रूप में हुई है। अभी भी 2 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!