कर्ज से परेशान सहारनपुर निवासी पति पत्नी ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या

MS Malik
By
1 Min Read

हरिद्वार/सहारनपुर। प्रदेश के हरिद्वार में सहारनपुर के एक पति-पत्नी की जोड़ी ने गंगा जी में कूद क़र आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने सुसाइड नोट व्हाट्सप्प के माध्यम से परिजनों को भेजा। दम्पत्ति द्वारा कर्ज के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आयी है। एक का शव रानीपुर क्षेत्र में नहर किनारे मिला है। लेकिन अभी शव की शिनाख्त नही हो पाई है। वही, नगर कोतवाली पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बीती रात एक दम्पत्ति सहारनपुर से हरिद्वार पहुंचे और गंगा में कूद क़र आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले दोनों ने अपनी फोटो खींची और सुसाइड नोट तैयार किया। जिसके बाद फोटो और सुसाइड नोट अपने परिजनों को व्हाट्सप्प किया। सुसाइड की खबर सुन परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन यहा पहुचे और पुलिस से सम्पर्क किया। वही, सोमवार सुबह में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में नहर किनारे एक शव मिला है। जिसकी अभी शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिनाख्त के परिजनों को बुलाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!