ISBT गैंगरेप केस: 52 वर्षीय परिचालक की दिल्ली अड्डे पर ही डोल गई थी किशोरी पर नीयत

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में ISBt के अंदर नाबालिग किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में प्रकाश में आये पांचो अभियुक्तों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था, जिनसे विस्तृत पूछताछ में उनके द्वारा नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया जाना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस द्वारा पांचो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या – UK 07 PA 5299 को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच कर बस से एविडेंस एकत्रित किए गए।

पुलिस को पूछताछ में अभियुक्त देवेन्द्र ने बताया कि उक्त पीडित बालिका उसे दिल्ली कशमीरी गेट स्टेशन पर मिली थी, जो उससे पंजाब जाने वाली बस के बारे में जानकारी ले रही थी, अभियुक्त उक्त नाबालिक किशोरी को अपने साथ देहरादून चलने तथा वहां से पौंटा होते हुए पजांब भेजने की बात कहते हुए उसे देहरादून लेकर आया, जहां रात्री में बस से सभी सवारियों के उतरने के बाद अभियुक्त द्वारा बस ड्राइवर धर्मेन्द्र के साथ मिलकर उक्त नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया, तत्पश्चात आस-पास खडी अन्य बसों के चालकों राजपाल राणा व रवि कुमार को इस सम्बंध में पता चलने पर उनके द्वारा भी नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद बस कन्डक्टर देवेन्द्र द्वारा कैश काउंटर में पैसा जमा कराने के दौरान उक्त नाबालिक बालिका के विषय में कैशियर राजेश सोनकर को बताया गया, जिसके द्वारा भी उक्त नाबालिक बालिका के साथ बस में दुष्कर्म किया गया।

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त
(1) धर्मेंद्र कुमार पुत्र यशपाल सिंह, निवासी ग्राम बंजारा वाला ग्रांट, थाना बुग्गा वाला, हरिद्वार, उम्र 32 वर्ष चालक बस संख्या – UK 07 PA 5299
(2) देवेंद्र पुत्र फूलचंद निवासी चूडियाला, भगवानपुर, हरिद्वार उम्र 52 वर्ष परिचालक बस संख्या UK 07 PA 5299
(3) रवि कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम सिला, थाना – नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद, उम्र 34 वर्ष चालक अन्य बस
(4) राजपाल पुत्र स्व0 किशन सिंह निवासी बंजारावाला ग्रांट, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार, उम्र 57 वर्ष चालक अन्य बस
(5) राजेश कुमार सोनकर पुत्र स्व0 लाल चंद्र सोनकर निवासी माजरा, पटेलनगर, उम्र 38 वर्ष कैशियर रोडवेज

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!