विधानसभा सत्र गैरसैण में आज से, पेश होगा पांच हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

MS Malik
By
2 Min Read

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गैरसैंण में पहुंच गए हैं। मानसून सत्र में धामी सरकार 5000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी. मंगलबार शाम को भराड़ीसैंण में सर्वदलीय बैठक हुई. 6 बजकर 30 मिनट पर कार्यमंत्रणा की बैठक हुई।

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर के तैयारी पूरी हो चुकी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गैरसैंण पहुंच गए हैं।

आज से भराड़ीसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार 21 अगस्त से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित होना है. इसको लेकर सभी तैयारियां भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में पूरी हो चुकी हैं. कल से ही भराड़ीसैंण में वीआईपी मूवमेंट शुरू हो चुका है. भराड़ीसैंण में विधायकों और मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है.

भराड़ीसैंण में काम कर रही इतनी वर्क फोर्स
विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार भराड़ीसैंण में आयोजित होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर चमोली जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं. आपको बता दें कि भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित किए जाने को लेकर 1000 से ज्यादा वर्कफोर्स काम कर रहा है. इसमें 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. वहीं अन्य विभागों के भी सभी कर्मचारियों को मिलाकर 1000 से ज्यादा लोग विधानसभा सत्र को सुचारू ढंग से आयोजित किए जाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!