MDDA ने कई स्थानों पर ध्वस्त की अवैध प्लॉटिंग, प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर करीब 32 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इन सभी मामलों में प्राधिकरण की ओर से ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक रानीपोखरी परवादून में सौम्या चौधरी और सतीश चौधरी की लगभग 8 बीघा, राजवाल गांव भोगपुर में शीशपाल और नवीन डोबरियाल की लगभग 9 बीघा, ग्राम डूंगा भाऊवाला में सुरेंद्र पुंडीर की 5 बीघा, ग्राम रामसावाला, भाऊवाला में पवन, अनिल आदि की 10 बीघा अनाधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!