ISBT में बस की छत पर शराब पीना पड़ा महंगा, नीचे गिरने से मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। आईएसबीटी ऋषिकेश में एक परिचालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। चौकी कोतवाली ऋषिकेश पर धनेश कंडियाल ने आज सुबह सूचना दी कि आईएसबीटी ऋषिकेश में एक व्यक्ति बस के पास मुँह के बल अचेत अवस्था में पड़ा है। उक्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौके पहुंचा तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ ऋषिकेश और प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, उक्त व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

मृतक के संबंध में जानकारी करने पर जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति टीजीएमओ बस का परिचालक/सहमालिक था। मौके पर उपस्थित बस ड्राइवर व लोगों से घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि देर रात मृतक परिचालक बस चालक के साथ बस की छत पर बस के अन्य सहमालिक के साथ शराब का सेवन कर बैठे थे।
बस के चालक से पूछताछ की गई, जिसके द्वारा बताया गया कि वे दोनों अपने अन्य साथी के साथ रात्रि में बस की छत पर बैठे थे। उनके साथी के जाने के कुछ समय बाद डिसबैलेंस होकर अचानक मृतक परिचालक बस से नीचे गिर गया, जिस पर वह घबरा गया तथा उसके द्वारा इसकी जानकारी बस के सहमालिक को फोन के माध्यम से दी गई।

प्राथमिक जांच में उक्त बस के ड्राइवर द्वारा बस के सहमालिक को उक्त घटना के संबंध में फोन के माध्यम में सूचित किया गया।
प्रारंभिक पूछताछ पर घटना के आसपास लोगों द्वारा मृतक की मृत्यु दुर्घटनावश बस की छत से नीचे गिरने के कारण बताई गई। घटना की सघन जांच हेतु फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है संदिग्ध व्यक्तियों, बस के चालक व अन्य को थाने लाकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

मृतक
भरत सिंह भंडारी पुत्र दीपक सिंह भंडारी निवासी ग्राम भेटुला लमगांव टिहरी गढ़वाल 42 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!