घई, पांडे, सक्सेना, दुबे, नेगी के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज, बेच डाली गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून में जमीन की खरीद फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद इन पर रोक नही लग पा रही है। अब जमीनी धोखाधड़ी के ऐसे ही पांच मुकदमे थाना रायपुर में दर्ज किए गए हैं। पुलिस सभी मामलों में छानबीन कर रही है।

पहले मामले में अजब सिंह चौहान विशेष कार्याधिकारी विशेष जांच दल मुख्यालय ने आरोपित राजीव दूबे निवासी सेवक आश्रम रोड डालनवाला और विनय सक्सेना निवासी इन्द्राकालोनी के खिलाफ शिकायत देकर बताया कि आरोपितों ने गोल्डन फॉरेस्ट इंडिया लिमिटेड को बेची गई जमीन फर्जी तरीके से अन्य लोगों को बेच दी।

दूसरे मामले में अरुण प्रताप सिंह नामित अधिकारी स्टाम्प एवं निबन्ध विभाग सहायक महानिरीक्षक निबंधन विभाग ने आरोपित राजीव दूबे निवासी सेवक आश्रम रोड और रविन्द्र सिंह नेगी निवासी अधोईवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया कि आरोपितों ने आमवाला तरला स्थित जमीन गोल्डन फॉरेस्ट इंडिया लिमिटेड को बेचने के बाद फर्जी तरीके अन्य लोगों को भी बेच दी।

तीसरे मामले में अरुण प्रताप सिंह नामित अधिकारी स्टाम्प एव निबंध विभाग सहायक महानिरीक्षक निबंधन विभाग ने आरोपित संजय घई निवासी इन्द्रानगर कालोनी बसंत विहार हाल आशीर्वाद एन्क्लेव चकराता रोड के खिलाफ शिकायत दी है कि आरोपित ने आमवाला तरला स्थित भूमि को गोल्डन हेड केयर प्राइवेट लिमिटेड को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेची है।

चौथे मामले में अरुण प्रताप सिंह नामित अधिकारी स्टाम्प एवं निबन्ध विभाग सहायक महानिरीक्षक निबंधन विभाग ने आरोपित संजय घई निवासी इन्द्रानगर कालोनी बसंत विहार हाल आशीर्वाद एन्क्लेव चकराता रोड, रेणू पांडे (ब्रांच मैनेजर पिक्चर पैलेस मसूरी ) और अरूण कुमार निवासी विकासनगर के खिलाफ शिकायत दी कि आरोपित जमीनों को फर्जी दस्तावेज पर खरीदने और बेचने का काम करते हैं।

पांचवें मामले में अरुण प्रताप सिंह नामित अधिकारी स्टाम्प एव निबन्ध विभाग सहायक महानिरीक्षक निबन्धन विभाग ने आरोपित राजीव दुबे निवासी सेवक आश्रम रोड डालनवाला के खिलाफ फर्जी दस्तावेजो पर जमीनो की खरीद फरोख्त का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामलो की छानबीन कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!