पुलिस ने बिना लाइसेंस चल रही पटाखों की दुकानें बंद कराई, 70 हज़ार का जुर्माना

MS Malik
By
2 Min Read

अवैध रूप से पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए दून पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अवैध रूप से संचालित 8 दुकानों को कराया बंद

देहरादून। राजधानी पुलिस ने बिना लाइसेंस चल रही पटाखों कि दुकानों के खिलाफ अभियान चलाते हुए आठ दुकानों को बंद कराते हुए 70 हज़ार रुपए के जुर्माने की कार्यवाही की है। पुलिस की इस कार्यवाही से पटाखों का अवैध रूप से कारोबार कर आमजन की जान को खतरे में डालने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान कई लोग अपनी अपनी दुकान बंद कर रफूचक्कर हो गए। आगामी दीपावली के पर्व को देखते हुए जिलाअधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखों के गोदाम व पटाखे की दुकानों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हुए हैं।

उसी आदेश के तहत कोतवाली नगर तथा फायर सर्विस की संयुक्त टीम द्वारा धामावाला बाजार, दर्शनी गेट, मन्नू गंज, हनुमान चौक तथा पलटन बाजार में अवैध रूप से पटाखे विक्रय करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 07 दुकानदारों का पुलिस एक्ट में चालान कर ₹70000 का जुर्माना लगाया गया, साथ ही बिना लाइसेंस के चल रही 08 दुकानों को बंद कराया गया, जिसकी रिपोर्ट संबंधित को प्रेषित की जा रही है। साथ ही सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई की लाइसेंस प्राप्त होने पर ही नियमानुसार पटाखे विक्रय किए जाएं ।

पुलिस टीम
1- वंश बहादुर यादव, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी मय फायर सर्विस की टीम के साथ
2- उ०नि० प्रदीप सिंह रावत, (व०उ०नि०) कोतवाली नगर
3- उ०नि० आशीष रावत, प्रभारी चौकी लक्खीबाग
4- कानि० पंकज बडोनी
5- कानि० बृजेश रावत
6- कानि० प्रमोद कुमार
7- कानि० संदीप कुमार
8- कानि० अवनीश कुमार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!